

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(कथा का समापन भंडारे के साथ,, अब कालिका मंदिर भगवानपुर में श्रीमद भागवत कथा 15जून से 22 जून तक चलेगी)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी _ हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा रामणी जसुवा कालिका कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का यज्ञ पूर्णाहुति भंडारे के साथ संपन्न हुआ l

आज सुबह गणपति पूजन सर्वदेव पूजन के साथ यज्ञ पूर्णाहुति हुई, जिसमें हरि दत्त भट्ट, भुवन चंद्र जोशी, लीलाधर जोशी, बलवंत सिंह भोज, अभिषेक द्विवेदी, भास्कर पडलिया, गोपाल सिंह रजवार, घनश्याम गुर्रानी, नंदकिशोर मठपाल, केवला नंद भट्ट, आदि जजमानों द्वारा यज्ञ पूर्णाहुति दी।पूजन कार्य पंडित लोकेश जोशी, रूपेश जोशी आदि विद्वानों द्वारा संपन्न कराई l

आज व्यास पीठ से गिरीशानंद शास्त्री द्वारा कथा का महात्म्य सुनाते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण से जीवन को सत्यमार्ग का अनुश्रवण होता है,भागवत कथा की पाठशाला मनुष्य को सत्कर्म के साथ जीवन जीने का बोध कराती है, केवल अपने प्रभु का चरण पकड़ने वाले को फिर किसी कलयुग के मानव के चरण पकड़ने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
कथा में कालिका कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी, एकता बिहार, पंचकेदार कॉलोनी सहित कठघरिया छेत्र के भक्तों द्वारा सहयोग कर श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाया l


*हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली द्वारा कालिका कॉलोनी सहित कठघरिया के समस्त धर्म प्रेमी जनता का आभार जताते हुए कहा कि आप सब के सहयोग से 8 वीं कथा का विश्राम हुआ *
ट्रस्ट आप सभी का धन्यवाद करती है l
ट्रस्ट की ओर से हेम पंत, हर्ष वर्द्धन पांडे, प्रकाश जोशी, शंकर रूवाली, पारस रूवाली, भरत गुणवंत सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि अगली कथा कालिका मंदिर भगवानपुर ब्लॉक में 15 जून से प्रारंभ होकर 22 जून को विश्राम लेगी।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
