


(खेल विभाग द्वारा जनपद में 12 प्रशिक्षण केन्द्रों में 28 खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालित किए जायेगें )










(योगेश पांडे)
पिथौरागढ़ जनपद भ्रमण पर पहुॅंचे उत्तराखण्ड प्रदेश के राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट ने सोमवार 2025 को सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा स्टेडियम में विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों से संवाद किया तथा खुद फुटबॉल एवं बास्केटबॉल भी खेला।
जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट द्वारा उपाध्यक्ष को जनपद में खेल विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं में सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी।
स्टेडियम निरीक्षण के दौरान सभी खेल प्रशिक्षकों द्वारा उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
उपाध्यक्ष द्वारा जनपद में विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण शिविरों का संचालन शुरू होने पर सभी प्रशिक्षकों को बधाई दी तथा पूर्ण मनोयोग से लक्ष्यमूलक प्रशिक्षण शिविर संचालित करने को कहा। उपाध्यक्ष ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर सरकार द्वारा प्रदेश में खेलों हेतु संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया l
खेल विभाग द्वारा इस वर्ष जनपद पिथौरागढ़ में 12 प्रशिक्षण केन्द्रों में 28 खेलों के प्रशिक्षण शिविर संचालित किये जायेगें। इस अवसर पर सभी खेल प्रशिक्षकों द्वारा मुख्यमंत्री, खेल मंत्री एवं उपाध्यक्ष का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम केे निरीक्षण के बाद मा0 उपाध्यक्ष हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के निरीक्षण हेतु रवाना हुए।
इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षक सतीश कुमार, अन्तर्राष्ट्रीय बॉक्सर कै0 देवी चन्द, अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, जर्नादन वल्दिया, प्रशान्त भैसोड़ा, यतीश ओझा, चन्द्र सिंह धामी, भावेश भट्ट, भूपेश बिष्ट, मनोज रावत, मुकुल चन्द्र पाठक, निखिलेश भण्डारी, मनोज कुमार पुनेठा, विशाल नगरकोटी, अक्षय कुमार, जगत सिंह महरा, गौरव चन्द्र जेाशी, पंकज भट्ट, पंकज मेहता, गणेश सिंह, किशन सिंह, ललित प्रसाद कापड़ी, दिनेश सिंह बिष्ट, सुनील कुमार, राजेन्द्र राम, केशर राम, उमेद राम, लीलावती जोशी, सुनीता मेहता रावत, माया कुमारी, नेहा धौनी एवं कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

