


(आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास, पिथौरागढ़ की बालिकाएं बनी चैम्पियन )










(योगेश पांडे)
देहरादून के मल्टीपरपज हॉल, परेड ग्राउण्ड में 06 जून से 09 जून, 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिग प्रतियोगिता में सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के मुक्केबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जनपद का नाम रौशन किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में आवासीय छात्रावास, पिथौरागढ़ की बालिकाओं ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा पिथौरागढ़ की ही बालिका टीम दूसरे स्थान पर रही।
इस प्रकार पूरी प्रतियोगिता में ।पिथौरागढ़ की बालिकाओं का दबदबा रहा। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में पिथौरागढ की बालिकाओं ने कुल 14 पदक अर्जित किये। बालक वर्ग में भी पिथौरागढ़ के बालकों ने कुल 07 पदक अर्जित किये।
आवासीय छात्रावास पिथौरागढ़ से दीपिका कनवाल, गौदावरी राठौर, अनुष्का आर्या, रिया जोशी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं साक्षी अधिकारी, दिया कठायत, भूमि थापा ने रजत पदक तथा अंशिका राणा, कृष्णा बघरी ने कॉस्य पदक अर्जित किया। उक्त बालिकाए आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास, पिथौरागढ़ में सुनीता मेहता रावत एवं कै0 देवी चंद से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
जूनियर बालिका वर्ग में खुशी चंद एवं रिया ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक, नेहा वल्दिया वल्दिया एवं पवनी सयाना ने रजत पदक अर्जित किया। खुशी चंद मल्ल एकेडमी में विजेन्द्र मल्ल से, नेहा वल्दिया, साई प्रशिक्षक निखिल महर से, रिया एवं पवनी मुनस्यारी में महिमा विश्वकर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
जूनियर बालक वर्ग में यश कापड़ी ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं अमित नेगी ने रजत पदक तथा सुमित नेगी, निखिल खड़ायत, सार्थक महर, ललित बिष्ट, कैलाश सिंह ने कॉस्य पदक अर्जित किया।
प्रतियोगिता में छात्रावास की बालिकाओं के साथ कै0 देवी चंद एवं पिथौरागढ़ की बालिकाओं के साथ महिमा विश्वकर्मा एवं बालकों के साथ हेम उपाध्याय ने टीम मैनेजर व प्रशिक्षक के तौर पर प्रतिभाग किया।
सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के बॉक्सरों की उपलब्धि पर जिला बॉक्सिग संघ, पिथौरागढ़ के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा, सचिव बहादुर सिंह बोहरा, कै0 देवी चंद, जर्नादन सिंह वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, प्रकाश जंग थापा, विजेन्द्र मल्ल, निखिल महर, सुनीता मेहता, बहादुर सिंह बोहरा, हेम उपाध्याय, जोगेन्दर बोहरा आदि जनपद के समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त कर बॉक्सरों को शुभकामनायें प्रेषित की l

