

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(योगेश पांडे)
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली के सिरसा गांव में दहेज में 35 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने की रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना के बाद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है।
रूपबास गांव में मृतका के घर सांत्वना देने वालों का न केवल ताता लगा है बल्कि सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दहेज के लोभियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस हत्यारोपित पति विपिन भाटी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं हत्यारोपित जेठ रोहित, सास दया, और ससुर सतवीर अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी हत्यारोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
बेटी के साथ हुई बर्बारता व दर्दनाक घटना के बाद रूपबास गांव में मातम पसरा है। शांत्वना देने पहुंच रहे लोग भी पीड़ित स्वजन को रोता बिलखता देख अपने आंसू नहीं थाम पा रहे हैं। घटना के बाद से मृतका की मां मंजू सदमें में है। वह बार-बार बेहोश हो रही है।
वहीं पिता भिखारी सिंह भी सदमें के कारण गुमसुम बैठे है। पीड़ित स्वजन का आरोप है कि विपिन शराब का आदि था। जिसके बाद से ही घर में झगड़े बढ़ गए थे। वह कुछ करता भी नहीं था।
मृतका की बहन कंचन ने बताया कि आग लगाने से कुछ देर पहले झगड़ा हुआ था। जिसकी उसने वीडियो बनाई थी। बीच-बचाव करने पर उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद निक्की अपने कमरे में उपर चली गई थी।
बीमार होने की वजह से कंचन ने डाक्टर बुलाकर हाथ में ड्रिप लगवाई हुई थी। तभी ऊपर से मार दो खत्म कर दो आवाज आना शुरू हो गई। वह ड्रिप निकालकर घटना स्थल की तरफ दौड़ी तो सीढ़ियों से आग की लपटों में घिरी निक्की नीचे उतरते हुए पति और सांस से जीवन की भीख मांग रही थी।
आग की लपटों के बीच घिरी विवाहिता मदद के लिए सीढ़ियां उतरते हुए घर से बाहर पहुंची। इस मंजर को देख पड़ोसी भी सहम गए। आग पर काबू पाने के बाद पड़ोसी महिला को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के फोर्टिस अस्पताल लेकर पहुंचे। जिसके बाद हत्यारोपित घर पर ताला लगा फरार हो गए थे।
कंचन ने बताया कि उसकी बहन का पति विपिन शराब का आदि था। कोई काम नहीं करता था। जिसकी वजह से घर में अकसर झगड़े होते थे। मृतका के पिता भिखारी सिंह का आरोप है कि विपिन का एक लड़की के साथ अवैध संबंध था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 2024 का बताया जा रहा है। विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था। कुछ लोग उसके साथ हाथापाई करते नजर आ रहे हैं।विपिन पर अवैध संबंध का आरोप, इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो 2024 का बताया जा रहा है। विपिन कार में एक लड़की के साथ पकड़ा गया था।
रूपबास गांव के भिखारी सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी बेटी कंचन व निक्की की शादी सिरसा गांव के रोहित व विपिन के साथ की थी। शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत दान-दहेज दिया। उसके बावजूद शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 35 लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। उनकी दोनों बेटियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत भी हुई थी।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
