

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(योगेश पांडे)
( दमूवाढ़ूंगा के पास रौद्र रूप में देवखड़ी नाला चेकडैम खिसके गौला पुल के नीचे से चोरगलिया बाई पास मार्ग भी खतरे की जद में)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ रविवार रात से भारी बारिश के कारण सोमवार को गार्गी नदी ( गौला) ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। बेड लेबल से एक मीटर ऊपर यानी चार मीटर में बहने लगी। आज मंगलवार को सुबह से ही बारिश हो रही है। हाल यह रहा कि गौला नदी का जलस्तर छह हजार क्यूसेक से पचपन हजार क्यूसेक कल शाम तक हो गया था।
प्रशासन ने काठगोदाम गौला नदी के किनारे बने छह परिवारों को शिफ्ट करा दिया।
कलसिया नाले के पास रहने वालों लोंगो से भी मुनादी कर सर्तक रहने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं।
रविवार रात से लगातार बारिश होने के कारण सोमवार दिन भर सड़के तालाब बनी रही ऊँचापुल, ब्लाक, कठघरिया, लॉलडांट, बरेली रोड, कुसुमखेड़ा में सड़को पर पानी भरा रहा।
बरेली रोड मंडी के पास फायर स्टेशन के सामने सड़क पानी भराव के कारण दिखना बंद हो गई।
देवखड़ी व कलसिया नाला भी अपने विकराल रूप में आ गया।
एसडीएम राहुल शाह सहित अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे बुलडोजर द्दारा नाले में आया मलबा हटाया गया।
कलसिया नाले का बहाव अत्यंत तेज था।
गौला नदी के उग्र रूप से गौलापुल के नीचे रखे ब्लाक बह गए। चोरगलिया बाईपास मार्ग के नीचे तक पानी आ गया है।
अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर की निर्माणअधीन सुरक्षा दीवार तक पानी पहुँच गया है।
इधर कल रामपुर रोड बेलबाबा मंदिर के पास पेड़ सड़क पर गिर गए जो पुलिस ने काट कर हटाए।
अब आज की बारिश से सबसे ज्यादा खतरा गौला नदी के जलस्तर का है। लोंगो में अब बारिश के कारण भय व्याप्त होने लगा है।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
