

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(अध्यक्ष पद की पराजित प्रत्याशी पुष्पा नेगी सहित तीन सदस्य रहे शपथ ग्रहण समारोह से दूर )
(योगेश पांडे )
नैनीताल/ हल्द्वानी जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपा दरमवाल व उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट ने कल शपथ लेने के बाद विधिवत कार्य भार संभाल लिया है।
इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस की पराजित अध्यक्ष पद प्रत्याशी पुष्पा नेगी सहित तीन जिला पंचायत सदस्य गायब दिखे।
अध्यक्ष दीपा ने सबको बिना भेदभाव से साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पानी सड़को सहित विकास कार्यों को प्राथमिकता से करने की अपनी वचनबद्द्ता जताई।
सोमवार को नैनीताल क्लब हाल में अपर जिलाधिकारी शैलेश नेगी ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा व उपाध्यक्ष देवकी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा ने 24 जिला पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले जिला पंचायत सदस्य इस प्रकार हैं।
बहादुर सिंह नक़दली, डिगर सिंह मेवाड़ी, प्रमोद कोटलिया, दीप बिष्ट, विपिन जंतवाल, तरुण शर्मा, पूनम बिष्ट, रेखा देवी, ज्योति आर्या, संजय बोरा, दीप चंद्र, यशपाल, अनीता आर्या, सीता देवी, अनरव कंम्बोज, हेम नैनवाल, लीला देवी, डॉक्टर छवि कांडपाल, दीपा चंदोला, हेमा भट्ट, जीशान्त कुमार।
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, लालकुंआ विधायक मोहन बिष्ट ने अध्यक्ष दीपा को हर विकास कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
अध्यक्ष दीपा की ओर से बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्दिवेदी, सुरेश भट्ट, शांति मेहरा, दिनेश आर्य, दीपक मेहरा, शंकर कोरंगा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को शाल ओढ़ाकर कर सम्मान दिया गया।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश की ओर से अध्यक्ष उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्यों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस दौरान अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
