

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(लालकुआँ में महिला के कानो से सुनसान इलाके में कुंडल बाली लूटी और पिटाई भी की )
**पुलिस ने आरोपित की पहचान कर ली अब ढूंढ़ खोज जारी )
(योगेश पांडे )
लालकुआँ में एक मजदूर की पत्नी से एक बदमाश ने सुनसान रास्ते में पकड़ कर कुण्डल बाली लूट लिए और पिटाई करके फरार हो गया।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार स्लीपर फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर विनोद कुमार की पत्नी माला देवी बरेली अपने मायके से शाम लगभग पांच बजे नगीना कालोनी के किनारे स्लीपर फैक्ट्री की ओर जा रही तभी सुनसान इलाके में एक बदमाश माला देवी के पीछे से आया और गला दबा दिया माला कुछ समझ पाती उसने उसके कुण्डल और बाली लूट ली और माला की जमकर पिटाई भी कर दी।
बदहवाश माला देवी घर गई और परिजनों को वाकाया बताया फिर परिजनों सँग लालकुआँ कोतवाली में तहरीर दी। माला देवी के अनुसार उसके कुण्डल और बाली लगभग एक तोले के हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली है ढूंढ़ खोज जारी है।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
