

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(योगेश पांडे )
रविवार से सोमवार तक लगातार हुई बारिश और मंगलवार को आंधी के साथ तेज बारिश से बिजली के तारों पर पेड़ की टहनियां गिरने से दो से लेकर पांच घंटे तक रामपुर रोड, बरेली रोड, वनभूलपुरा, नैनीताल रोड, तेरह बीघा, फुटकुआ, लामा चौड़, फतेहपुर आदि इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही।
यहां अलग अलग जगहों पर फॉल्ट सही करने में दो से पांच घंटे विद्युत विभाग के कर्मचारियों को लगे।
वेगराज सिंह अधिशासी अभियंता ग्रामीण ने बताया कि बरसात और अंधड़ के कारण अलग अलग जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रही। फतेहपुर फीडर से जुड़े जंगल में कई जगह ट्रांसफ़ार्मर के इन्सुलेटर डैमेज हो गए। वहीं कई जगह पेड़ों की बड़ी बड़ी टहनिया तारों में गिरी थी। इसे विभागीय टीम ने ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
