

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(नैनीताल में इस बार कम हुआ वायु प्रदूषण)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ पंचाग विशेषज्ञों के घोषणा अनुसार के कारण दो दिन यानि 20 अक्टूबर और 21अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन यानी बड़ी दीपावली मनाई गई। हल्द्वानी में आतिशबाजी के कारण दो दिन उत्सव मनाने पर आईक्यूआई 194 पर पहुंच गया। पिछले साल दीपावली पर यह 198 था। इस बार चार माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर की कमी आई है। इस वर्ष 13 अक्टूबर हल्द्वानी का आईक्यूआई 93 , 14 अक्टूबर को 99, 15 अक्टूबर को 97, और 16 अक्टूबर को 98 तक पहुंच गया था। 17 अक्टूबर से आईक्यूआई में तेजी से वृद्धि होने लगी और 100 से पार हो 101 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पहुंच गया। 18 अक्टूबर को धनतेरस के दिन हल्द्वानी में आतिशबाजी के कारण आईक्यूआई 111 पर आ गया। छोटी दीपावली 19 अक्टूबर आतिशबाजी के कारण 120 पर आ गया। इसके बाद 20 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को दो दिन दीपावली मनाने व आतिशबाजी में तेजी से वृद्धि होने के कारण आईक्यूआई 194 प्रति घन मीटर पहुंच गया। पिछले साल 31 अक्टूबर को हल्द्वानी में दीपावली में 198 प्रति घन मीटर व 1नवंबर में कुछ लोगों के दीपावली मनाने के कारण आतिशबाजी से आईक्यूआई 189 दर्ज किया गया था। पिछले वर्ष 2 नवंबर को हल्द्वानी का आईक्यूआई 146, 3 नवंबर को 130, 4 नवंबर को 130 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर से नीचे आ गया था। नैनीताल में भी 20 और 21 अक्टूबर को दीपावली उत्सव मनाया गया। लेकिन इस उत्सव पर आईक्यूआई 111 तक रहा। सामान्य तौर पर नैनीताल में आईक्यूआई 50 से 60 रहता है। 13 अक्टूबर को यह 57 दर्ज किया गया था।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
