

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी विधायक कैड़ा की किया सम्मानित)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/नैनीताल जिला प्रशासन द्वारा स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह के अवसर पर नैनीताल में”उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में प्रमुख राज्य आंदोलनकारी भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा व अन्य राज्य आंदोलनकारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया गया । विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा एक राज्य आंदोलकारी के रूप में मैंने भी उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सहभागिता की थी, राज्य आंदोलन के दौरान मैने तिहाड़ जेल, फतेहगढ़ जेल, हल्द्वानी जेल में महीनो जेल में बिताई पुलिस के डंडे भी खाए। तो मुझे अपने वही दिन याद आ जाते हैं और अन्य राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान के विषय में सोचकर आँखें नम हो जाती हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुऐ लोगों को नमन किया । विधायक ने कहा राज्य के निर्माण के बाद मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड का विकास हो रहा है ।हर वर्ग के विकास हो रहा गाँव गाँव तक सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल , शिक्षा आदि समस्याओं का समाधान हो रहा है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
