

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(कालाढूंगी विधायक के आवास पर सैकड़ों लोग पहुंचे आभार व्यक्त करने)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी /शनिवार को हिम्मतपुर भगवानपुर लोहरियाशाल तल्ला व मल्ला के स्थानीय जनता जनार्दन द्वारा पूर्व राज्यमंत्री वर्तमान भाजपा नेता महेश शर्मा जी की अगुवाई मैं क्षेत्र की सड़कों के निर्माण कार्य पूर्ण होने पर मा. विधायक बंशीधर भगत के आवास पर पहुंचकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर विधायक बंशीधर भगत का क्षेत्र की जनता की ओर से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।विशेषकर ऊंचापुल से त्रिमूर्ति मंदिर मार्ग नहर कवरिंग के साथ ही हॉट मिक्स मार्ग के पूर्ण होने पर विधायक का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय जनता के साथ साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि व भा ज पा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सेवानिवृत पूर्व अधिशाषी अभियंता हरीश कोठारी विधायक बंशीधर भगत का माल्यार्पण कर स्वागत व निर्माण कार्य पूर्ण करवाने हेतु धन्यवाद दिया।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
