

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(इस बैठक विकास कार्यों को गति देने के निर्देश)
(योगेश पांडे)
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विकास भवन भीमताल में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ विकास कार्य को लेकर समीक्षा बैठक ली ।
विधायक कैड़ा ने लोनिविभाग
के अधिकारियों को खराब मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने, डामरीकरण की डीपीआर तैयार के शासन को भेजने, पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस चार के अंतर्गत ओखल कांडा, धारी,रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के जिन जिन गाँव में मोटर मार्ग नही हैं ।
उन गाँव की डीपीआरतैयार कर शासन को भेजनें को कहा।
विधायक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियो को प्राथमिक विद्यालयों, जूनियर, इंटर कालेज में शिक्षको की नियुक्ति करने को कहा ।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय में 15 दिसम्बर तक शिक्षकों की नियुक्ति करने का अस्वासन दिया ।
विधायक ने शक्ति के साथ अधिकारियों से कहा किसी भी कार्यों मै लापरवाही करने वाले अधिकारियों के उप्पर कार्यवाही की जायेगी।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने सभी विभाग के अधिकारियों को राज्य सरकार, केंद्र सरकार व विधायक निधि से चल रहे विकास कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
पशु विभाग के
अधिकारियों
सड़कों पर आवारा पशुओं को गौशाला भेजनें ,अन्य विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये ।
इस दौरान डीडीओ नैनीताल, मण्डल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, जिलापंचायत सदस्य डीकर मेवाड़ी, अनिल चनोतिया, व्यापार मण्डल अध्यक्ष पंकज जोशी, डुंगर ढोलगाई, पंकज उप्रेती, गोपाल कृष्ण भट्ट, जिले के लोनिविभाग,पीएम जीएसवाई
, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल निगम, जल सस्थान, सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
