

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(कहा ऐसा निंदनीय कृत्य की पुनरावृत्ति अब न हो)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/मंगलवार को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हमारे सम्मानित पत्रकार बंधु दीपक अधिकारी पर किया गया हमला अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस कायराना हरकत ने न केवल पत्रकारिता जगत को आहत किया है, बल्कि समाज में भय और असुरक्षा का वातावरण भी उत्पन्न किया है।
आज कृष्ण हॉस्पिटल पहुँचकर भाई दीपक अधिकारी से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना साथ ही चिकित्सकों से उनके उपचार की जानकारी ली।
मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
