

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(तुरंत अधिकारियों को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश)
(योगेश पांडे)
हल्द्वानी/ भीमताल भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर,खेलागाड़ा,मज्यूली, पहाड़पानी, शिलालेख आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ।ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा । विधायक राम सिंह कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक ने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे पेयजल लाईनों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। विधायक ने लोनिवि व पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो को शीघ्र सही करने को कहा है। विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा।आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है । राम सिंह कैड़ा विधायक ने कहा हर संभव अपनी ही विधानसभा क्षेत्र की समस्या पर नहीं मेरा ध्यान समूचे उत्तराखंड के विकास पर आने वाली समस्याओं पर केंद्रित है। कोई भी किसी भी क्षेत्र का हो आकर मुझे अपनी समस्या कह और उसका समाधान करने की मेरे द्वारा पूर्ण कोशिश होगी।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
