

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page










(जल्दी होगा करायला से जमराड़ी मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य कहा )
(योगेश पांडे)
भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, ओखलकांडा, इजर, खजुरी,करायला, रैकूना आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना,संबधित विभाग के अधिकारीयों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा ,साथ ही विधायक कैड़ा ने कहा करायल से टकूरा वन चौकी तक मोटर मार्ग अत्यधिक खराब है उस पर निजी संसाधनों से सोलिंग का कार्य किया जा रहा है, करायल से जमराड़ी तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण की कार्यवाही गतिमान है, जैसे ही डामरीकरण कार्य हेतु शासन से स्वीकृति मिलती है डामरीकरण का कार्य किया जायेगा ।
विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है ।
गाँव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुचे इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है ।
📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
