


शिक्षक दिवस,,और शिक्षकों ने काला फीता बांधकर, विद्यार्थियों को पढ़ाया। प्रधानाचार्य पर सीधी भर्ती का विरोध कर रहे हैं शिक्षक। पदोन्नति से पद भरने की मांग। आज भीमताल में देंगे धरना प्रदर्शन शिक्षक सीधी भर्ती के विरोध में।रामनगर में शिक्षकों काली पट्टी बांध कर जताया रोष। कोसी घाटी में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस। कालाढूंगी में भी शिक्षक खफा शिक्षक दिवस कार्यक्रमों का किया बहिष्कार।










इधर कालाढूंगी में बच्चों ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को उपहार दिए। हल्द्वानी में उत्कृष्ट सेवा देने वाली शिक्षिकाओं को दिया सम्मान। सौहार्द जन सेवा समिति ने नगर निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं के सम्मान प्रोगाम रखा। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान महापौर डाक्टर जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने किया। उन्होंने कहा शिक्षक बच्चों का विकास करते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। सम्मानित हुए शिक्षिकाओं में डाक्टर सुधा पाल, डाक्टर बीना मथेला, अमृता पांडे, हेमा हरबोला, डाक्टर गुंजन जोशी, कविता तिवारी, गोविंदी, शामिल हैं। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष विद्या महतोलिया, डाक्टर गीता मिश्रा, तनुजा पांडे,शशि जोशी, योगिता बनौला आदि शामिल रहे।
नैनीताल नंदी देवी महोत्सव में स्वयं सेवक संभालेंगे साफ सफाई की कमान। विधायक सरिया आर्या ने लिया तैयारियों का जायजा।
यूक्रेन विवाद पर भारत के साथ संपर्क में पुतिन ने कहा। रुसी राष्ट्रपति ने चीन व ब्राजील के साथ भारत के नेतृत्व पर भरोसा जताया। कहा यह देश यूक्रेन संघर्ष का समाधान ईमानदारी से करने में रखते हैं रुचि। जुलाई में मास्को और अगस्त में यूक्रेन यात्रा कर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं मध्यस्थता की कोशिश।
कपिल ने दिलाया भारत को छठा पदक।

