

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page









हर खबर पर नज़र

तीन दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने तत्काल प्रभाव से इकाई को किया था भंग। हल्द्वानी आज राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल ने उत्तराखंड अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश इकाई का विस्तार करते हुए समाजसेवी एवं व्यापारी विशाल शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की जी को संरक्षक। लोहा व्यवसायी अनुज कांत अग्रवाल को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया। दूसरी बार अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर विशाल शर्मा ने राष्ट्रीय इकाई का धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि व्यापारी हित उनकी जिम्मेदारी है वह हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े रहेंगे। अति शीघ्र संगठन का प्रदेश में विस्तार किया जाएगा। इस दौरान दिगम्बर भोजक, डिंपल पांडे, अमित चौहान,दीपक जोशी, विनोद पाठक,बालम जोशी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। कुछ ही समय में दोबारा प्रदेश इकाई का गठन शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। विशाल शर्मा ने बताया कि गलतफहमी के कारण सारी भ्रांतियां फैल रही है।

📌 हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए Facebook Page
