

हर खबर पर नज़र
(योगेश पांडे)










हल्द्वानी, ऊँचापुल द्धितीय दिवस की रामलीला का शानदार मंचन किया गया, जिसमें ताड़का वध से लेकर गौरी पूजा तक दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। आज रामलीला में मुख्य अतिथि दिप्ती पब्लिक स्कूल के हरीश जोशी, एच एन इंटर कॉलेज से रिटायर्ड अध्यापक विपिन पांडेय व अधिशासी अभियंता लोनिवि हरीश कोठारी रहे, अध्यक्ष मनोज जोशी ने मुख्य अतिथियों का अभिनंदन राम दरबार की तस्वीर देकर किया। आज रामलीला के प्रमुख पात्र राम की भूमिका में कारतिक जोशी, लक्ष्मण पारथ जोशी, सीता हरषित रावत, ताड़का भास्कर जोशी, मारिच भोला दत्त भगत, सुबाहु त्रिवेंणी पांडे, विश्वामित्र मोहन जोशी, जनक हरीश कोठारी, दशरथ राजेन्द्र सिंह बिष्ट, कौशल्या ललित भटट्, कैकयी दिनेश, सुमित्रा नितिन कान्ड पाल,

आदि रहे। गुरु विश्वामित्र अपने यज्ञ की राक्षसों से रक्षा हेतु राजा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांग ले गए, राम ने यज्ञ में विघ्न पैदा करने पर ताड़का का वध, सुबाहु का वध मारिच को बिना फल के बाण से लंका के पास जंगल में फेंका। राम का गुरु के साथ जनकपुरी में प्रवेश सीता का राम को देखना सखियों साथ गौरी का पूजन पति रुप में राम पाने हेतु शानदार अभिनय कर समापन किया सखी की भूमिका में कुमारी कावया, कुमारी मानसी रही। आज धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया जाएगा। ग्रामीण श्री राम लीला कमेटी अध्यक्ष मनोज जोशी व संचालक प्रमोद पंत ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

