


हर खबर पर नज़र
हल्द्वानी एक ही दिन में छह चोरियां होने व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने पर व्यापारियों में रोष है। मंगलवार को अखिल भारतीय एकता उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा के साथ एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा को ज्ञापन दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा एक ही दिन में छह ताले तोड़े जाना पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। महिला अध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा महिलाओं के साथ चैन स्नैचिंग की घटनाओं को पुलिस तुरंत रोक लगाए। जिला उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल ने कहा चोर बेलगाम हो गये और पुलिस निष्क्रिय। महानगर अध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा यदि पुलिस प्रशासन की ओर से चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरन संगठन को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अनुज कांत अग्रवाल, मुखानी मंडल अध्यक्ष दिगम्बर भोजक,बालम जोशी, प्रताप जोशी दीपक जोशी,अमित चौहान कैलाश प्रदेश मंडल व्यापारी उपाध्यक्ष भुवन भट्ट शामिल रहे।












